By Vishal Nigam
यह पका केला नहीं है! यह हरा, सख्त और कम मीठा होता है। इसे सब्जी, कोफ्ता, चिप्स या उबालकर सलाद के रूप में खाया जाता है।
इसमें भरपूर डाइटरी फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च होता है, जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है (लेकिन डॉक्टर से सलाह लें)
हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
इसकी सब्जी, कोफ्ता, चिप्स (बेक्ड), सलाद या स्मूदी बनाकर खा सकते हैं। इसे हमेशा पकाकर ही खाएं।