Delhi Election 2025 : AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे, सुबह 11 बजे तक करीब 20% मतदान हुआ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Delhi Assembly Election 2025 ; दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपने वोट डाले। दिल्ली के कई पोलिंग बूथों के बाहर वोटर्स की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रैलियां, जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं से संपर्क करने की कोशिश की गई है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जो 2696 विभिन्न लोकेशनों पर स्थित हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी ताजे अपडेट्स यहां जानें।
यहाँ भी पड़े > Google Se Paise Kaise Kamaye Online in Hindi
Delhi Election 2025 : पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया मतदान।
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में हर चुनाव का अहम महत्व होता है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम चुनाव में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। विशेष रूप से युवा मतदाताओं को आगे आकर अपना वोट डालना चाहिए, क्योंकि उनका वोट देश की दिशा को प्रभावित कर सकता है।”

Delhi Election 2025 : नेता संत्येंद्र जैन ने मतदान किया
शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार संत्येंद्र जैन ने मतदान किया और इस दौरान उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को मजबूत बनाने, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी को वोट डालना चाहिए। हर एक वोट हमारे समाज और देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें, अपने मताधिकार का प्रयोग करें और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाएं।”
Delhi Election 2025 : प्रियंका गांधी ने डाला वोट
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मैं सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से बाहर निकलें, वोट डालने आएं। संविधान ने हमें यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अधिकार दिया है, इसे जरूर इस्तेमाल करें। मुझे पता है कि दिल्ली की जनता कई समस्याओं से परेशान है, और अगर हमें इन समस्याओं का समाधान करना है, तो हमें अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान करना होगा। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है, जिसे हमें सशक्त रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।”
सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, और कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक दिल्ली में कुल 19.95 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
Delhi Election 2025 : मैं 36 बिरादरी को साथ लेकर चलता हूं: AAP प्रत्याशी राम सिंह
बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार राम सिंह ने कहा, “…यह चुनाव जनता लड़ रही है, राम सिंह नहीं…सभी को पहले मतदान करना चाहिए और फिर जलपान करना चाहिए क्योंकि मतदान बहुत महत्वपूर्ण है…मैं 36 बिरादरी को साथ लेकर चलता हूं, मैं उन सभी का सम्मान करता हूं…मेरी एकमात्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें
यहाँ भी पड़े > घर पर कैसे बनाएं लादी पाव IN HINDI RECIPE
Delhi Election 2025 : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली चुनाव में किया मतदान
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा, “मतदान महान दान है… प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है। प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे। इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है… जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है… सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है।”

Delhi Election 2025 : AAP उम्मीदवार इमरान हुसैन ने किया मतदान
बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार इमरान हुसैन ने दिल्ली चुनाव के लिए के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, “मेरी सभी से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आएं… अगर हमें कोई समस्या आती है तो हम मतदान केंद्रों पर जाएंगे… दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को पूर्ण बहुमत के साथ चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।”
Delhi Election 2025 : दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व है: बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व है इसलिए मैं दिल्ली के देवतुल्य मतदाताओं से प्रार्थना करती हूं कि कृपया अपने घरों से निकलें, मतदान केंद्रों तक आएं… विकसित भारत की विकसित राजधानी के लिए आपका ये योगदान बहुत अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।”
और पड़े
New Hero HF Deluxe 2025: अब सिर्फ 23,000 रुपये में अपने घर लाएं Hero की शानदार और दमदार बाइक!
Ravidas Jayanti 2025: Exact Date, Importance, and How It Is Celebrated
Basant Panchami 2025: ज्ञान, समृद्धि और उल्लास का पर्व!
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप ने 7 गारंटियों की घोषणा की